
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। कस्बे में हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर शहर में एक भव्य ‘विराट हिंदू शोभा यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 22 मार्च 2026, रविवार को आयोजित होने वाली इस शोभा यात्रा को लेकर सनातन प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
दोपहर 3:15 बजे से होगा शुभारंभ। आयोजन समिति ‘आप और हम’ तथा मनोहरपुर के समस्त सनातन प्रेमियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3:15 बजे खोरा रोड स्थित के. डी. पैलेस से होगा। इस दौरान नगर के विभिन्न मार्गों से बस स्टैंड सैय्यद बाबा मार्केट सब्जी मंडी बाजार होते हुए। यह शोभा यात्रा गांधी चौक पर जाकर संपन्न होगी।
झांकियां और भव्य आतिशबाजी होंगी मुख्य आकर्षण: इस वर्ष शोभा यात्रा को बेहद खास बनाने के लिए कई विशेष प्रबंध किए गए हैं। यात्रा के मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं। प्रभु श्री राम की मनमोहक झांकी: भगवान राम के दिव्य स्वरूप के दर्शन श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
अघोरी एवं सजीव झांकियां: विशेष रूप से तैयार की गई अघोरी झांकी और अन्य भव्य सजीव प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। भक्ति संगीत और बैंड-बाजों की गूंज के साथ शोभा यात्रा आगे बढ़ेगी।
वही पूरी यात्रा के दौरान पुष्प वर्षा की जाएगी और समापन पर भव्य आतिशबाजी का आयोजन होगा। आयोजकों ने बताया कि शोभा यात्रा में शामिल होने वाले सभी भाई-बहनों के लिए केसरिया दुपट्टों की व्यवस्था की गई है। यात्रा के अंत में एक विशाल महा आरती का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। आयोजक मंडल ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और हिंदू नव वर्ष का स्वागत धूमधाम से करने की अपील की है।