



सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। श्री अखिल राजस्थान गुजराती समाज समिति एवं एनआरजीएफ विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुजराती परिचय मेले का भव्य आयोजन भट्टारक जी की नसियां स्थित तोतूका भवन, नारायण सिंह सर्किल, जयपुर में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में विपुल भाई पटेल एवं विशिष्ट अतिथि विधायक एवं समाजसेवी चिराग भाई पटेल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। गुजरात सरकार के एनआरजीएफ विभाग से ज्योतिबेन एवं निकुंज परमार भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में गुजरात से पधारे रणजीत सिंह वांक ने अपने संबोधन में गुजरात की संस्कृति, परंपरा एवं विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज मंत्री मुकेश भाई पटेल, मन्नू भाई पटेल, जयेश भाई पटेल, कांतिभाई पटेल, रजनीकांत भाई पटेल एवं चेतन पटेल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर जोड़ना, परिचय को सशक्त बनाना एवं सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना रहा।