गल्फ ऑयल ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भागीदारी का किया विस्तार

www.daylifenews.in
मुंबई। हिंदुजा समूह की कंपनी और लुब्रिकेंट उद्योग की प्रमुख इकाई, गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ अपनी लंबे समय से चली आ रही भागीदारी बढ़ाने की घोषणा की। यह गठजोड़ जारी रहेगा और गल्फ ऑयल अब अगले चार साल के लिए सीएसके की आधिकारिक लुब्रिकेंट भागीदार होगी। गल्फ ऑयल, इस भागीदारी के विस्तार के साथ, भारत की प्रीमियर टी20 प्रतिस्पर्धा के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले ब्रांड गठजोड़ में से एक को आगे बढ़ा रही है।
गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी, रवि चावला ने कहा, “सीएसके के साथ गल्फ का 13 सीज़न का सफर भरोसे, साझा जुनून और आपसी सफलता पर बने रिश्ते को रेखांकित करता है। इस गठजोड़ को जारी रखना गल्फ के लिए गर्व की बात है क्योंकि यह प्रदर्शन खेल और लाखों प्रशंसकों को प्रेरित करने वाली शानदार टीमों का समर्थन करने की हमारी वैश्विक विरासत को दिखाता है।” चेन्नई सुपर किंग्स के प्रबंध निदेशक, केएस विश्वनाथन ने कहा, “इतने सालों में, गल्फ ऑयल ने हमारे प्रशंसकों के साथ जुड़ने के लिहाज़ से निरंतर रचनात्मकता और ऊर्जा लाई है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *