दौसा में हज प्रशिक्षण व टिकाकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपूर (जयपुर)। सेंट हाफिज स्कूल शेखान मोहल्ला दौसा में जिला हज कमेटी दौसा के सौजन्य से हज प्रशिक्षण व टिकाकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे हज सफ़र 2026 पर दौसा जिले से जा रहे 09 हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने जयपुर से आए प्रशिक्षक जनाब हाजी शाहिद मौहम्मद पूर्व सदस्य, हाजी डॉ अशफाक नक़वी, हाजी अब्दुल नफिस, हाजी मौहम्मद परवेज़, फरीदउद्दीन, ने हज और उमराह के बारे मे जानकारी दी एवं चिकित्सा विभाग से आए चिकित्सकों ने 09 हाजियों का टिकाकरण किया।
हाजी मेहराज हाशमी ने बताया कि इस प्रोग्राम के दौसा जिला संयोजक हाजी मोहम्मद ज़ाकिर, जिला सह संयोजक हाजी मोहम्मद मेहराज, हाजी यूसुफ खान, मौलवी नसरुद्दीन, सूफ़ी अब्दुल लतीफ, मौलाना तौसीफ, जाबिर खान पार्षद आसीफ खान नेता, नोमान खान, अब्दुल समद, अयान खान, रेहान हाशमी हाजी अरकान, अजहर खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *