श्री हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह अर्थ सहित हनुमान चालीसा

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति द्वारा समाज में भक्ति और संस्कारों के प्रसार हेतु विशेष आयोजन किए गए। समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में श्री भन्दे बालाजी धाम से प्रारंभ हुआ “हर घर में हो अर्थ सहित हनुमान चालीसा” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं के बीच अर्थ सहित हनुमान चालीसा की पुस्तकें वितरण की गईं।
इस अभियान के तहत समिति के सदस्यों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर भक्तों को हनुमान चालीसा की पुस्तकें भेंट कीं, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक हनुमान भक्ति का संदेश पहुँच सके। विशेष रूप से छोटे बच्चों के लिए सचित्र अर्थ सहित हनुमान चालीसा पुस्तक अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है, क्योंकि चित्रों के माध्यम से चौपाइयों के अर्थ को समझना उनके लिए सरल और सहज हो जाता है।
डी.पी.एस. स्कूल लदाना गांव की प्रतिभाशाली छात्रा सोनल पराशर ने कक्षा 12वीं में 90% अंक प्राप्त कर अपने गांव लदाना का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोनल पराशर के पिता डीजे का कार्य करते हैं तथा माता गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद सोनल ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सोनल को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *