हजरत दिलावर शाह बाबा का 2 दिवसीय वार्षिक उर्स शुरू

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। चौमू के रावण गेट व जामा मस्ज़िद के पास में स्तिथ हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत दिलावर शाह बाबा रहमतुल्लाह आलेह का 2 दिवसीय वार्षिक उर्स चिराग रोशन के साथ मे हुआ जो कि 5 फरवरी गुरुवार को कूल की रस्म के साथ मे विधिवत सम्पन होगा
शहजाद खान लोहानी व रिय्याज खान लोहानी ने बताया कि 4 फरवरी बुद्धवार को सुबह चिराग रोशन कर झंडा फहराया गया इसी के साथ मे रंग बिरंगे परिधानों में सज संवर कर जायरीनों का आना शुरू हो गया। शाम को जामा मस्जिद मोहल्ले से गाजे बाजे के साथ मे चद्दर का जुलूस निकाला गया शाम 6 बजे बाद दरगाह के खादिमो के द्वारा बाबा के चद्दर पेश की गई इस दौरान उपस्तिथ हिन्दू मुस्लिम जायरीनों के मुख से यही स्वर फूट रहे थे कि “निगाहे वली में वो तासीर देखी बदलती हुई रोज हजारों की तकदीर देखी”
इस अवसर पर नबाब खान इस्लामुद्दीन गौरी शहजाद खान लोहानी शमशेर खान (वीआईपी), रिय्याज खान लोहानी शमशेर खान चौहान अब्दुल रशीद खान
इलियास खान लोहानी, फारुख खान शौकत खान लोहानी पाली शाह, फाजिल खान लोहानी, सैफ अली खान विक्की गौरी, फेज मोहम्मद, रहुफ गौरी जीशान हसन अशफाक खान फरमान लोहानी अफराज खान फरमान गौरी हनिस खान आबिद खान ज़ैद खान आदि उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *