हिन्दू भाइयों ने नमाजियों पर फूलों की वर्षा कर साम्प्रदायिक सौहार्द का सन्देश दिया

ईदगाह पर ईद की नमाज पर नमाजियों पर हिंदू भाइयों द्वारा फूल बरसाए गए
www.daylifenews.in
जयपुर। हिंदू मुस्लिम एकता समाजिक समिति शास्त्री नगर की ओर से जयपुर मैं ईदगाह पर ईद की नमाज पर नमाजियों पर हिंदू भाइयों द्वारा फूल बरसाए गए। सभी हिंदू भाइयों ने नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी और गले मिले इससे पहले सारे हिंदू भाई शास्त्री नगर थाने पर एकत्रित हुए हिंदू धर्म के अनुसार तिलक लगाकर इस शुभ कार्य के लिए ईदगाह रवाना किया गया।
हिंदू मुस्लिम एकता समाजिक समिति सौहार्ट कायेम करने के लिए ऐसे प्रोग्राम आयोजित करती है। ईद मिलन समारोह, होली मिलन समारोह दीपावली मिलन समारोह जिसमें दोनों कम्युनिटी के लोग साथ बैठकर खाना खाते हैं। ईद व दीपावली पर एक दूसरे के घर जाकर मुबारकबाद देते हैं। साथ ही मिठाई वगैरह खाते हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष ज्ञान खंडेलवाल, राजेश शर्मा, अशोक शर्मा, दीपक जी, निजाम भाटी, फिरोजउद्दीन संरक्षक एवं पूर्व पार्षद ज़ाकिर खान व समस्त कार्यकर्ता हिंदू मुस्लिम एकता समिति हर वर्ष की भाती ईदगाह पर नमाज के बाद में गंगा जमुना कौमी एकता भाईचारा दिखाते हुए नमाजियों पर फूलों की बारिश करके ईद मुबारक दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *