
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर के इतिहास में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य पर निकाली गई विराट हिंदू शोभायात्रा ने पूरे कस्बे को भगवा रंग में रंग दिया। रविवार दोपहर 3.15 बजे कैडी पैलेस खोरा रोड से शाही लवाजमे के साथ शुरू हुई इस शोभायात्रा ने कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक पर समापन किया।
शोभायात्रा का भव्य स्वागत
- शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
- महिलाएं और युवा भगवा दुपट्टा पहने डीजे की मधुर धुनों पर थिरकते नजर आए।
- शोभायात्रा के दौरान प्रभु श्रीराम के जयकारों से सम्पूर्ण कस्बा गुंज उठा।
शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण - रामल्ला की मनमोहन झांकी, शाही अखाड़ा, संत दर्शन, अमरल्ला की भव्य झांकी, अशोड़ी झांकी, शिव तांडव, बैंड, बजरंगी, पुष्प वर्षा, भव्य बैंड की मधुर धुनों ने शोभायात्रा को आकर्षण का केंद्र बनाया।
- शोभायात्रा में उपेन यादव, मंजू शर्मा, सुनीता प्रजापत, प्रवीण व्यास सहित कई जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
- महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शोभायात्रा को रंगीन अतिशबाजी से आसमान में चार चांद लगा दिए।
शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था: - शोभायात्रा में एएसपी रणवीर सिंह, डीएसपी मुकेश चोधरी, थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह एसआई जय राम, रमेश चंद, राजेश कुंवर, मुलचंद सहित करीब 100 पुलिसकर्मी कस्बे के प्रमुख मार्गों पर तैनात रहे।
- ड्रोन से निगरानी की गई ताकि शोभायात्रा सुचारू रूप से सम्पन्न हो।
शोभायात्रा का सामाजिक प्रभाव - शोभायात्रा से क्षेत्र में जय श्रीराम, बजरंग बली के जयकारों से गुजायमान हो गया।
- गांधी चौक में महाआरती हुई जिसमें हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
- शोभायात्रा के बाद प्रसाद वितरण किया गया और लोगों ने आशीर्वाद ग्रहण किया।
शोभायात्रा की मीडिया कवरेज - शोभायात्रा का सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार हुआ।
- साधु-संतों द्वारा वीडियो बनाकर प्रचार प्रसार किया गया।
- आयोजन कर्ताओं ने पोस्टर और वीडियो को विमोचन भी करवाया।
गो सेवा का संदेश
शोभायात्रा के आगे गौ रक्षक दल शाहपुरा द्वारा गाड़ी में गोमाता को बैठाकर “गो सेवा भगवान सेवा, गो माता पर हो अत्याचार बंद हो” का बैनर लगाकर चलते नजर आए।