
ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिगराज सिंह शाहपुरा के नेतृत्व में जोशीला प्रदर्शन
जाफ़र लोहानी
ww.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। दिल्ली में आयोजित “वोट चोरी के खिलाफ महारैली” में ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिगराज सिंह शाहपुरा के नेतृत्व में राजस्थान के हजारों किसानों ने ऐतिहासिक और जोरदार भागीदारी दर्ज कराई। यह रैली लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की पवित्रता बचाने के संकल्प के साथ आयोजित की गई, जहाँ किसानों, आम नागरिकों और लोकतांत्रिक मूल्यों में आस्था रखने वाले जागरूक नागरिकों ने एकजुट होकर अपना आक्रोश और आवाज बुलंद की।
इस महासमागम में किसानों ने चुनावी प्रक्रिया में हुई कथित अनियमितताओं और वोट चोरी के खिलाफ आग उगलती नारेबाजी की। रैली से स्पष्ट संदेश गूँजा – “देश का किसान अब अपने अधिकारों, लोकतंत्र और संविधान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।
इस दौरान ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिगराज सिंह शाहपुरा ने इस ऐतिहासिक रैली में अगुआई करते हुए न केवल राजस्थान के किसानों को संगठित किया, बल्कि उन्हें दिल्ली लाकर राष्ट्रीय मंच पर उनकी आवाज को बुलंदी प्रदान की। यह पहली बार है जब राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के आह्वान पर इतनी बड़ी संख्या में किसान संगठित होकर राजधानी पहुँचे, जिससे संगठन की राष्ट्रीय पकड़ और प्रभावी रणनीति साफ झलकती है।
इस दौरान दिगराज सिंह शाहपुरा किसानों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय और जुझारू भूमिका निभा रहे हैं तथा जमीनी स्तर पर निरंतर किसान हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वे शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं और कांग्रेस पार्टी के भीतर एक सशक्त, कर्मठ एवं किसान-हितैषी नेता के रूप में उनकी पहचान तेजी से मजबूत हो रही है वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिस जुझारू तेवर और राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व क्षमता का परिचय शाहपुरा ने दिया है, उससे संकेत मिलता है कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी उन्हें शाहपुरा से प्रत्याशी बनाने पर गंभीरता से विचार कर सकती है। यह महारैली केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि लोकतंत्र को बचाने का एक सशक्त संकल्प थी – और इस संकल्प को दिगराज सिंह शाहपुरा के दृढ़ नेतृत्व ने नई ऊर्जा और नई दिशा दी है।