एस एस जी पारीक स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

सुनील जैन की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। नाहरगढ़ रोड स्थित 12 भाइयों का चौराहा पर स्थित एस एस जी पारीक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नॉन बोर्ड कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील जैन ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रंजना शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए मेहनत और लगन से तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान विद्यालय स्टाफ एवं अभिभावक भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *