
www.daylifenews.in
भारत के प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर और टाटा ग्रुप के सदस्य, क्रोमा ने इस वैलेंटाइन्स डे के लिए लाया है अल्टीमेट गिफ्टिंग गाइड, जिसमें आपको मिलेंगे ₹699 से शुरू होने वाले ढेरों विकल्प। प्रीमियम डिवाइस से लेकर रोज़मर्रा की ज़रूरतों तक, स्मार्टफोन्स, टैबलेट्स, वियरेबल्स, ऑडियो, पर्सनल केयर और बहुत कुछ पर विशेष कीमतें, कैटेगरी डिस्काउंट और क्यूरेटेड बंडल डील्स, आपके प्रियजन के लिए सही गिफ्ट ढूँढना आसान बना देंगे। वैलेंटाइन्स डे के खास मौके पर क्रोमा लाया है ‘हीरो ऑफर्स’, जहाँ आपको बेस्टसेलिंग स्मार्टफोन्स और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त बचत मिलेगी!
इन्फिनिटी रिटेल लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा, “वैलेंटाइन्स डे रिश्तों का जश्न मनाने और अपनी पसंद के जरिए अपनापन दिखाने का एक खास अवसर है। क्रोमा में हमने स्मार्टफोन्स, ऑडियो, वियरेबल्स और पर्सनल केयर जैसी कई कैटेगरीज़ में आकर्षक ऑफर्स तैयार किए हैं, ताकि ग्राहक हर बजट में एक बेहतरीन टेक गिफ्ट आसानी से चुन सकें। किफायती कीमतों, वैल्यू बंडल पैक और स्टोर्स पर हमारे विशेषज्ञों की मदद से, हमारा लक्ष्य ग्राहकों को आत्मविश्वास के साथ तोहफा देने में मदद करना और उनके वैलेंटाइन्स डे को यादगार बनाना है।” वैलेंटाइन्स डे ऑफर्स 6 से 15 फरवरी तक सभी क्रोमा स्टोर्स पर उपलब्ध रहेंगे। ग्राहक कैशबैक और आसान ईएमआई विकल्पों सहित कई रोमांचक लाभों का आनंद ले सकते हैं, जो इस इलेक्ट्रॉनिक्स सेल को और भी शानदार बनाते हैं।