महिला स्वाभिमान मंच संस्था द्वारा विशाल फाग महोत्सव एवं फूलों की होली

www.daylifenews.in
जयपुर। महिला स्वाभिमान मंच संस्था की ओर से विशाल फाग महोत्सव एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन श्री नृसिंह मंदिर, बंशी वाले बाबा की बगीची, यज्ञशाला की बावड़ी, पुरानी बस्ती में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
संस्था की अध्यक्ष वर्तिका सैन एवं प्रचार-प्रसार मंत्री कोमल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पारंपरिक फाग गायन, फूलों की होली तथा भक्तिमय वातावरण के बीच विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे परिसर में आध्यात्मिक एवं उत्सवी माहौल बना रहा।
इस अवसर पर महंत श्री अवधेश दास जी महाराज, सांसद घनश्याम तिवाड़ी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, जिला अध्यक्ष अमित गोयल, अपूर्वा सिंह, विमल अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर फूलों की होली का आनंद लिया तथा आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *