
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)।रमजान मुबारक महीने के अलविदा जुम्मे की नमाज जामा मस्ज़िद व होद की पाल वाली मस्ज़िद आदि में अदा हुई नमाज के बाद में अमन चैन की दुआएं की गई।
जामा मस्जिद में पेश ईमाम नसरुद्दीन साहब ने नमाज़ अदा कराई जबकि होद की पाल वाली मस्ज़िद में पेश ईमाम शेर मोहम्मद साहब ने नमाज को अदा कराई
नमाज के बाद में जिम्मेदारों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईद की नमाज़ के इंतजाम और व्यवस्था को लेकर विस्तार से विचार – विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मोहल्ला खाकी शाह में स्तिथ ईदगाह में ईद – उल – फित्र की नमाज़ सुबह 8:30 बजे अदा की जाएगी। साथ ही यह भी तय किया गया कि सुबह 8 बजे से पेश इमाम नसरुद्दीन साहब का बयान शुरू होगा, जिससे नमाज़ से पहले लोगों को दीन की नसीहत और रहनुमाई मिल सके।
कमेटी की ओर से कस्बे के तमाम मुस्लिम भाइयों से अपील की गई है कि वक्त की पाबंदी के साथ समय पर ईदगाह पहुंचें, ताकि बयान से भी फायदा उठाया जा सके और नमाज़-ए-ईद मुकम्मल इंतजाम के साथ अदा हो सके।
ईद उल फितर की नमाज
जामा मस्जिद में भी सुबह 8.30 बजे अदा होगी