भाईचारे को कायम रखे इसके बिना भारत देश तरक्की नही कर सकता – सोनी

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। निकटवर्ती ग्राम खोरा लाड़ खानी के कुंडाल में स्थित रणपुरी महाराज मठ में होली स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
सभी ने महाराज श्री रणपुरी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म व समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरणा ली। भामाशाह ड़ी के सोनी ने कहा कि भाईचारे को कायम रखे इसके बिना भारत देश तरक्की नही कर सकता हैं।
इस अवसर पर सुमेर मल सोनी महरीवाला (प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष, भाजपा ओबीसी मोर्चा), जगदंबा ज्वेलर्स के डी.के. बैराडिया (सामाजिक सेवक व बजरंग दल अध्यक्ष, मनोहरपुर), अशोक कुमार धतूरा (कूकस), मनीष मोसूँण (ताल कटोरा), सीताराम मोसूँण, ओम प्रकाश मोसूँण, सितेन्द्र मोसूँण (जयपुर), राजू पटवा, मनीष पटवा, बबलू शर्मा, घनश्याम योगी (पूर्व सरपंच), सुनील, विमल, केशुका एवं जगदीश पटवा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत माहौल में कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *