
www.daylifenews.in
नई दिल्ली। वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भारत की विशाल प्राकृतिक संसाधन क्षमता के सदुपयोग के लिए निर्णायक कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि देश को घरेलू अन्वेषण और उत्पादन को तेज़ करना चाहिए ताकि हम ऊर्जा सुरक्षा को सशक्त बना सकें और आयात पर निर्भरता कम कर सकें। आज एक ओद्यौगिक सम्मेलन के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने चुनौती की गंभीरता पर रोशनी डाली और कहा कि भारत अपने तेल का 90 फीसदी, कॉपर का 95 फीसदी, सोने का तकरीबन 99.5 फीसदी आयात करता है, बावजूद इसके कि हमारे पास इन संसाधनों के बड़े भंडार हैं, जिनका अब तक इस्तेमाल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भूविज्ञान की दृष्टि से हमारा देश दुनिया के सबसे समृद्ध देशों में से एक है, इसमें भारत की ऊर्जा एवं खनिज सुरक्षा को सशक्त बनाने की अपार क्षमता है।