भारतीय सेना के शौर्य के सम्मान में निकाली गई जय हिंद यात्रा

विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में निकली ‘जय हिंद यात्रा’, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और बलिदान को सम्मान देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शाहपुरा में भी ‘जय हिंद यात्रा’ का आयोजन किया गया।
यह यात्रा शाहपुरा विधायक मनीष यादव के नेतृत्व में नारायण स्मृति पार्क से प्रारंभ होकर चंद्र महल पैलेस, खातेडी मोड़ तक निकाली गई। यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर विधायक मनीष यादव ने कहा, “हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है। हमारी सेना ने हर चुनौती का डटकर सामना किया है। इस आपदा की घड़ी में हम सब देश के साथ खड़े हैं और अपने वीर जवानों के साहस को नमन करते हैं।” जय हिंद यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। यात्रा का उद्देश्य न केवल भारतीय सेना के प्रति सम्मान प्रकट करना था, बल्कि आमजन में राष्ट्रीय एकता, साहस और सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करना रहा।
इस आयोजन ने क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम की भावना को और भी मजबूत किया और युवाओं को देशसेवा के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान मोजूद लोगो ने इस तनाव के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हमारे सेना के जवानों व आमनागरिकों की शहादत को मौन रखकर श्रदांजलि अर्पित की।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन बद्री सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष नाथू सैनी, मुकेश गुर्जर, पीसीसी सचिव प्रवीण व्यास, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी, रामेश्वर गोरेटा, जितेंद्र शर्मा, मुकेश खुड़ानिया,, समदाराम बढ़ाना, आलोक, नगर परिषद उप चेयरमैन राजेंद्र सारण, प.स.स. बनवारी, पूर्व प.स.स. महेंद्र, इमरान, हरि सैनी पार्षद, असलम, घनश्याम, रामावतार, सरपंच सुभाष, धर्मसिंह, कालू, गजानंद विशाल, निहाल, अक्षय, लोकेश, राजेंद्र, महेंद्र, अनिल, नदीम पठान, सुनील, महेश, कनाराम, महेश, अभिषेक , मालीराम मीना, रामपाल, बंशी मीना, शंकर, आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *