
www.daylifenews.in
सूरत। निवेश के सभी विभिन्न क्षेत्रों के लिए समाधान प्रदान करने वाली प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी, जैनम ब्रोकिंग लिमिटेड ने सूरत इंटरनेशनल एग्ज़ीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (एसआईईसीसी) में आयोजित दो दिन के सम्मलेन, इंडियन ऑप्शन कॉन्क्लेव (आईओसी 7.0) के 7वें संस्करण का सफलतापूर्वक समापन किया। इंडियन ऑप्शन कॉन्क्लेव, भारत के उल्लेखनीय ऑप्शन केंद्रित लर्निंग प्लेटफॉर्म में से एक है। दो दिन के इस समारोह ने तेज़ी से बढ़ रहे डेरिवेटिव और ऑप्शन ट्रेडिंग परितंत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। आईओसी 7.0 ने वित्तीय निवेश की कक्षा से जुड़ी कंपनी की गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ट्रेडिंग के व्यवस्थित ज्ञान और सामुदायिक भागीदारी के लिहाज़ से नए मानक बनाए।
जैनम ब्रोकिंग लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष, मिलन पारिख ने आईओसी 7.0 की सफलता पर अपनी टिप्पणी में कहा: “आईओसी शैक्षणिक पहल के तौर पर शुरू हुआ था और आज यह जैनम ब्रोकिंग का ट्रेडरों के लिए सालाना समारोह में तब्दील हो गया है। आईओसी 7.0 की विषयवस्तु – ‘इवॉल्व’ (विकास) आज के बाज़ार की असलियत को दिखाती है। ट्रेडरों को लगातार बदलते माहौल में प्रासंगिक बने रहने के लिए अपनी रणनीति, जोखिम ढांचे और मानसिकता को निरंतर विकसित करना चाहिए।” इस दो दिवसीय सम्मलेन का नेतृत्व 40 से अधिक बाज़ार विशेषज्ञों, पेशेवर ट्रेडरों और उद्योग से जुड़े व्यवसायियों ने किया, जिन्होंने ऑप्शन से जुड़ी रणनीति, जोखिम प्रबंधन और ट्रेडिंग मनोविज्ञान के बारे में गहन जानकारी प्रदान की।