जैसलमेर (राजस्थान) साहित्य महोत्सव अवार्ड

www.daylifenews.in
ग्वालियर। गोपाल किरन समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे द्वारा एक समाचार को भेंट के दौरान बताया गया है कि गोपाल किरन समाजसेवी संस्था (GKSSS) एवं SAADI के संयुक्त तत्वावधान में द जैसलमेर साहित्य महोत्सव का आयोजन दिनांक 14th मार्च 26 को किया जाना प्रस्तावित किया गया है। जिसमें शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, महिला सशक्तिकरण, कला से जुड़े विभिन्न श्रेणी में लोगों को ग्लोबल डायमंड डिग्निटी प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान एक एजुकेशन, साहित्य आर्ट एवं कल्चर पर कॉन्क्लेव आयोजित होगा। जो भी शिक्षक, प्राध्यापक, शोधार्थी ,चिकित्सक,साहित्यकार, आर्ट एवं कल्चर,रंगकर्मी, सामाजिक चिंतक आदि से जुड़े प्रतिभागी इस कार्यक्रम में ऑफलाइन/ ऑनलाइन /भाग लेना चाहते हैं, कृपया जल्द से जल्द अपना पंजीकरण कराएँ।

कार्यक्रम का उद्वेश्य उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और शिक्षा, साहित्य के महत्व को प्रतिपादित करना और आर्ट एवं कल्चर संगीत के माध्यम से संस्कृति को बढ़ावा देना है। राजस्थान में संस्था का यह तीसरा कार्यकम होगा इससे पूर्व चितौड़गढ़ कोटा में आयोजित किया जा चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत के प्रमुख राज्यों के साथ नेपाल की राजधानी काठमांडू एवं लुंबिनी में भी आयोजित कर चुकी है संस्था वर्ष 1986 से सघन स्तर पर कार्यरत है। कार्यक्रम में एक दिवस पूर्व पहुंचने पर रुकने कार्यक्रम दिवस ब्रेक फास्ट लंच व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। सभी शिक्षा विद,साहित्य संगीत प्रेमियों मीडिया प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागी बनने हेतु हार्दिक आमंत्रण है। इस हेतु निर्धारित आवेदन प्रस्तुत करना होगा कार्यक्रम पे बैक टू कॉन्सेप्ट पर आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *