
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जनता बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में बोर्ड परीक्षा परिणाम-2026 कक्षा 12वीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय द्वारा कक्षा 12 में उच्च अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया जिसमें संस्थापक कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि विज्ञान वर्ग में अभय सैनी पुत्र विजय सैनी ने 94.20 % , सुनील कुमार गुर्जर पुत्र हीरालाल गुर्जर ने 93%, खुशी कुमारी पुत्री मनोज कुमार कुमावत ने 92.60%, प्रिया कंवर पुत्री नरेंद्र सिंह धीरावत ने 92.20%, कोमल कासोट पुत्री दिनेश कुमार रैगर ने 92%, गिरिराज पलसानिया पुत्र प्रहलाद सहाय पलसानिया ने 91.20% व प्रियंका मीणा पुत्री सुरेश कुमार मीणा ने 91% अंक हासिल किए है। कला वर्ग में रिया अग्रवाल पुत्री सुनील अग्रवाल ने 94.60%, पूजा गुर्जर पुत्री कानाराम लोमोड ने 90.60% व हितेंद्र सिंह धीरावत पुत्र सुरेंद्र सिंह धीरावत ने 89.20% अंक हासिल किए। इसी प्रकार कृषि विभाग में स्वाति गुर्जर पुत्री जयराम गुर्जर ने 89.40% ,अपेक्षा गुर्जर पुत्री किशन लाल गुर्जर ने 85.60 % व पायल यादव पुत्री दानाराम यादव ने 85.60% अंक हासिल करके विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। संस्था निदेशक अनिल शर्मा ने बताया कि विज्ञान संकाय में जीव विज्ञान विषय में शकील खान, रसायन विज्ञान में सुगाराम जाट, गणित विषय में ज्वाला प्रसाद चेजारा व भौतिक विज्ञान में अमित यादव ने 100% परिणाम के साथ-साथ बेहतरीन परिणाम दिया है तथा कला संकाय में में राजनीति विज्ञान में चंद्रकांत शर्मा, भूगोल विषय में सुरेंद्र शर्मा, हिंदी विषय में दिनेश शर्मा,अंग्रेजी अनिवार्य व अंग्रेजी साहित्य में रूपलाल बघेल व हिंदी साहित्य में अंजू शर्मा ने 100% परिणाम दिया है। इसी प्रकार से कृषि विज्ञान में व्याख्याता राजेश गुर्जर ने 100 % परिणाम के साथ-साथ शानदार परीक्षा परिणाम देकर विद्यार्थियों को नई दिशा दी है। संस्था प्रधान सुनील कुमार शर्मा व आए हुए अभिभावकों ने सभी विषय अध्यापकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया व अच्छे परिणाम देने पर बधाई दी।