
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर देहात के जिलाध्यक्ष सुरेश सैनी के निर्देसानुसार भाजपा मंडल मनोहरपुर के अध्यक्ष रामचंद्र यादव द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कस्बे के आमलियों का बास निवासी कृष्ण कुमार वर्मा पुत्र गजानंद वर्मा को मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
वर्मा को मीडिया प्रमुख नियुक्त होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा पदाधिकारियों व गणमान्य लोगो ने बधाइयां दी।