
सिस्टम सोया तो ‘राजधर्म’ जागा
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। नगर पालिका मनोहरपुर तोपचीवाड़ा मोहल्ले के अन्नू खान के मकान के पास की नाली कई सालों से श्रतिग्रस्त को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका ,जनप्रतिनिधि को अवगत कराया था।
जिस नाली की समस्या को लेकर जनता सालों से विधायक, नगर पालिका और सत्ताधारी दल के नेताओं के चक्कर काट रही थी, उसे शाहपुरा राजघराने के कुंवर दिगराज सिंह ने महज़ एक हफ्ते में अपने निजी प्रयासों से हल कर दिया। वही तोपचीवाड़ा मोहल्ले में अन्नू खां के मकान के सामने स्थित क्षतिग्रस्त नाली लंबे समय से मोहल्लेवासियों के लिए नासूर बनी हुई थी। स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक, भाजपा नेताओं और नगर पालिका के चक्कर लगा-लगाकर गुहार लगाई, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ और झूठे आश्वासनों के साथ लौटा दिया गया। ग्राम पंचायत से लेकर नगर पालिका तक का सफर तय हो गया।लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो सका।
वही वादे के पक्के निकले दिगराज सिंह
जब चारों तरफ से उम्मीदें टूट गईं, तब स्थानीय लोग शाहपुरा राजघराने के कुंवर दिगराज सिंह के पास पहुंचे। कुंवर साहब ने न केवल जनता का दर्द सुना, बल्कि मौके पर पहुंचकर 7 दिन के भीतर समस्या समाधान का संकल्प लिया। राजनीति के दौर में जहाँ वादे वर्षों तक नहीं टिकते, वहीं कुंवर दिगराज सिंह ने ठीक 7वें दिन अपने वादे को हकीकत में बदल दिया।
सरकारी बजट का नहीं किया इंतज़ार, स्वयं उठाया खर्चा
लेकिन कुंवर दिगराज सिंह ने मिसाल पेश करते हुए स्वयं के खर्चे से भारी-भरकम लोहे की गाटर मंगवाई और नाली का सुदृढ़ीकरण करवाया।
7वें दिन काम पूरा होने पर मोहल्लेवासियों का उत्साह चरम पर था। स्थानीय लोगों ने कुंवर दिगराज सिंह का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— “जहाँ सरकार और हमारे चुने हुए प्रतिनिधि फेल हो गए, वहां कुंवर साहब ने बड़े भाई की तरह हमारा हाथ थामा। उन्होंने जो कहा, वो करके दिखाया।”