लहरिया उत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया

आपसी प्रेम स्नेह व भाईचारा बनाए रखें – जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
जयपुर। अखिल भारतीय कलवार कलाल जायसवाल महासभा की महिला मंडल ने जयपुर स्थित सहस्त्रबाहु भवन में लहरिया उत्सव का आयोजन बड़े धूमधाम से किया।
महिला अध्यक्ष बबली जायसवाल ने बताया गणेश वंदना व सहस्त्रबाहु भगवान की आरती के साथ शुरू हुए। इस आयोजन में अनेक प्रतियोगिताएं भी हुई कार्यक्रम में लहरिया उत्सव के अलावा रैंप वॉक प्रतियोगिता डांस प्रतियोगिता बेस्ट लहरिया परिधान प्रतियोगिता के अलावा अन्य कई कार्यक्रम हुए। बेस्ट रैंप वॉक प्रतियोगिता में निशा जायसवाल प्रथम स्थान पर रही तथा खुशबू जायसवाल दूसरे स्थान पर संगीता जायसवाल तीसरे स्थान पर रही।
डांस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नीतू जायसवाल रही दूसरे स्थान पर किरण तीसरे स्थान पर फाल्गुनी जायसवाल रही। महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जयपुर शहर सांसद विशिष्ट अतिथि मंजू शर्मा ने सही टाइम पर पहुंच कर महिलाओं का उत्साहवर्दन किया उनके आने से प्रोग्राम में चार चांद लग गए।
उन्होंने महिलाओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी तथा प्रोग्राम में आए हुए सभी महिलाओं को एक पौधा मां के नाम वितरण के रूप में तुलसी पौधा सम्मान स्वरूप दिया गया तथा आने वाले 28 सितंबर को होने वाले डांडिया प्रोग्राम का पोस्टर विमोचन भी किया।
प्रतियोगिता में पार्षद सुनीता मावर डॉक्टर रूपम जयसवाल एडवोकेट बीना एवं पूर्व महिला अध्यक्ष मधु बजाज प्रतियोगिता के जज रहे। इस अवसर पर महिला अध्यक्ष बबली जायसवाल के साथ नीतू अलीशा किरण रंजना वंदना संगीता नीलिमा सीता झरीवाल गुरमल रेखा जायसवाल शिवानी लक्ष्मी मीनाक्षी सुमन जायसवाल के अलावा शहर की जयसवाल समाज की तमाम महिलाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक पुरानचंद झरीवाल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय जायसवाल राजस्थान प्रभारी लोकेशन जायसवाल महामंत्री वेद प्रकाश सत्यनारायण जायसवाल जिला अध्यक्ष अतुलसेठी जिला महासचिव मदनजयसवाल के साथ अनेकों गण मान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
सहयोगी संस्था जायसवाल वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों का भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा श्रीमती बबली जायसवाल ने केंद्र सरकार द्वारा महिला बिल पास करवाने हेतु शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और अंत में सभी ने राजस्थानी व्यंजन का लुत्फ लेते हुए आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *