
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार कस्बे की सुप्रीम गैस एजेंसी ने शुक्रवार को क्षेत्रीय अधिकारी मोहित अग्रवाल और निदेशक इंद्र अग्रवाल की मौजूदगी में प्रवासी श्रमिकों के लिए 2 और 5 किलो के अप्पू गैस सिलेंडर वितरण का शुभारंभ किया गया।
सुप्रीम गैस एजेंसी के निदेशक इंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोई भी श्रमिक, छोटे दुकानदार, विद्यार्थी अपनी एक आईडी दिखाकर चाहे वह किसी भी स्थान की हो गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। इस दौरान क्षेत्रीय अधिकारी ने गैस एजेंसी पर मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी दी ओर अप्पू सिलेंडर योजना का लाभ उठाने को कहा। इस दौरान इंद्र कुमार अग्रवाल, सीएम गुप्ता, अमित जोशी,सोनू लाटा,दिनेश,फरीद खान,धर्मेंद्र शर्मा, रोहित अग्रवाल,राजेंद्र शर्मा,विकास जांगिड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।