
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 40;
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मनोहरपूर के कनिष्ठ अभियंता (वि) राकेश कुमावत ने लाइनमैनों को लाइनमैन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सर्दी, गर्मी, बरसात पूरे साल लाइनमैन अपनी जान को हथेली पर रखकर अंधेरे घरों को रोशन करते हैं।
कुमावत ने कहा कि लाइनमैनों को अक्सर काम के बोझ और उपभोक्ताओं के बार-बार फोन आते रहने से ध्यान हट जाता है, जिससे दुर्घटनाएं घट जाती हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से संयम से काम लेने की अपील की और कहा कि लाइन कटते ही बार-बार फोन न करें।
कुमावत ने लाइनमैनों की कठिनाइयों को बताते हुए कहा कि सर्दी में हाथ-पैर ठिठुरते रहते हैं, गर्मी में झुलसा देने वाली सूर्य की तपिश को झेलते हुए कार्य करते हैं, और बरसात में भीगते हुए कार्य करते हैं।
अब्दुल अजीज लोहानी ने कहा कि ऐसे में लाइनमैन का तनाव और बढ़ जाता है। लोहानी ने उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिल जमा करवाने और लाइनमैनों के साथ सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। हमें लाइनमैनों के साथ सहयोग करना चाहिए और उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए।
इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता (वितरण) मनोहरपूर राकेश कुमावत ने कर्मचारी नेता मुकेश कुमार नटवाड़िया कर्मचारी नेता ओम प्रकाश चौधरी कर्मचारी नेता पप्पू राम गुर्जर एफआरटी कर्मी सुरेंद्र कुमार सैनी, एफआरटी कर्मी अक्षय कुमार 33 / 11 केवी जीएसएस को बेहतरीन तरीके से संभालने वाले ओम प्रकाश सैनी व गिरिराज सैनी आदि को सम्मानित किया।