ऑनलाइन प्रतियोगिता में मदीना खानजादा ने बढ़ाया राजस्थान का मान

राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। एकता ट्रस्ट राजस्थान द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता भी शामिल रही, जिसमें राज्य स्तर पर मदीना खानजादा ने अपनी कलम और ब्रश से तथागत बुद्ध की आकर्षक पेंटिंग बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर मदीना खानजादा को 3100 रुपये की नकद राशि चेक के माध्यम से, साथ ही प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
एकता ट्रस्ट राजस्थान, राजस्थान एवं भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संचालित संस्था है, जो प्रतिभाओं की खोज और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है। यह जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन मोहनपुरिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *