
www.daylifenews.in
जयपुर। ईदगाह रहीमान कॉलोनी में राजस्थान मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन मौलाना फजले हक द्वारा मदरसा गुलशन ज़हरा का उदघाटन किया व तालीम कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गाया। इस अवसर पर मौलाना कारी काज़ी वली मोहम्मद, काज़ी अहेले सुन्नत शहर जयपुर मौलाना राशिद इमाम नूरानी मस्जिद, सईद अल्वी प्रदेश अध्यक्ष सीरत कमेटी व रफीक गार्नेट और कई गणमान्य नागरिक रहे। इस अवसर पर मौलाना फ़जले हक़ ने कहा बच्चों का पहला स्कूल मां की गोद अगर बच्चियां शिक्षिक होगी तो समाज उन्नति करेगा बच्चियों को हम शिक्षित करें।
मदरसा की अध्यापिका आलिमा तसनीम खान कादरी को मुबारकबाद पेश करते है आशा ज़ाहिर कि पूर्व में इनकी तीस वर्ष अनुभव सेवाओं का लाभ विद्यार्थी को मिलेगा। सईद अलवी को मदरसा गुलशन ज़हरा का निगरा बनाया गया। मदरसा के अध्यक्ष नासिर खान उपाध्यक्ष वारिस खान सेकेट्री फैज़ान खान ने सभी आगंतुकों का इस्तेकबाल किया।