
www.daylifenews.in
मनोहरपुर/आंधी (जयपुर)। आँधी में कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता नदीम खान पठान ने कहा कि रमजान का महीना सबसे मुकद्दस और पाक महीना माना जाता है। यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का पैगाम लेकर आता है। इस पूरे महीने में मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं, 5 वक्त की नमाज के साथ-साथ तरावीह की नमाज (विशेष नमाज) अदा की जाती है और कुरान शरीफ की तिलावत की जाती है। उन्होंने बताया कि इस साल फरवरी महीने में ही रमजान का महीना शुरू हो रहा है जिसमें रोजेदारों के लिए मौसम भी खुशनुमा रहने की सम्भावना है।
उन्होंने कहा कि संभावना है.कि चाँद दिखाई देने पर 18 फरवरी की रात से मस्जिदों में तरावीह की नमाज पढ़ी जाएगी और 19 फरवरी से पहला रोजा रखा जाएगा।
नदीम खान पठान के अनुसार रमजान का महीना इस्लाम का सबसे मुकद्दस महीना है। इस महीने में मुसलमान 30 दिन तक दिन में रोजा रखते हैं और शाम में तरावीह की नमाज अदा करते हैं। 30 दिन बाद बड़ी हर्षोल्लास से ईद की त्योहार मनाते हैं।
उन्होंने बताया कि रोजा सिर्फ भूखा रहना नहीं है, बल्कि खुद को बेहतर बनाना है। इस साल माहे रमजान की शुरुआत चाँद दिखने पर 19 फरवरी से हो रहे हैं, जबकि 18 फरवरी की रात से तरावीह की नमाज शुरू की जाएगी। पठान ने बताया कि रमजान इस्लाम का सबसे मुकद्दस और पाक महीना माना जाता है। यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का पैगाम लेकर आता है।