

मिलेगा 21 हजार से अधिक परिवारों को लाभ
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। सेवा, संकल्प और संवेदनशीलता की मिसाल बन चुकी विधायक मनीष यादव की रक्तदान मुहिम ने शाहपुरा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक रक्त क्रांति को जन्म दिया है। वर्ष 2010 से शुरू हुआ यह अभियान आज 16 वर्षों की निरंतरता के साथ हजारों जिंदगियों के लिए संजीवनी बन चुका है।
अब तक आयोजित 18 विशाल रक्तदान शिविरों के माध्यम से 20,633 यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है, जिससे 21,000 से अधिक परिवारों को समय पर जीवनरक्षक सहायता मिली है। यह आंकड़े नहीं, बल्कि उन परिवारों की उम्मीद और विश्वास हैं, जिन्हें मुश्किल घड़ी में सहारा मिला।
विधायक के जन्मदिवस पर आयोजित होने वाला रक्तदान शिविर जनसेवा का प्रतीक बन चुका है। इस वर्ष निजी रिसोर्ट में आयोजित शिविर में भी रिकॉर्ड तोड़ 2,944 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ, वहीं 560 रक्तदाताओं को एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) के लिए रिजर्व रखा गया। शिविर में युवाओं की जबरदस्त भागीदारी रही व रक्तदान के लिए जोश रहा।
वर्षवार रक्त संग्रहण –
2025 – 2,944 यूनिट
2024 – 2,695 यूनिट
2023 – 4,238 यूनिट
2022 – 3,066 यूनिट
2021 – 2,119 यूनिट
2020 – 1,553 यूनिट
विधायक यादव की पहल केवल शिविरों तक सीमित नहीं है। वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी रक्त की आवश्यकता होने पर तुरंत अपील करते हैं, जिस पर समर्थक और कार्यकर्ता तत्परता से जरूरतमंदों की मदद करते हैं। इसी समर्पण का परिणाम है कि अब तक 8,000 से अधिक मरीजों को लाइव एसडीपी (सिंगल डोनर प्लेटलेट्स) की सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है।
यह मुहिम शाहपुरा के लिए गर्व का विषय बन चुकी है, जिसने यह साबित कर दिया है कि यदि जनप्रतिनिधि संकल्पित हो, तो सेवा आंदोलन बन जाती है और आंदोलन इतिहास रच देता है।
इनका कहना है
मनीष यादव विधायक शाहपुरा ने कहा कि वर्ष 2008 में विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान मेरे एक साथी का एक्सीडेंट हो गया था। अस्पताल में उसके लिए रक्त की सख्त जरूरत थी, लेकिन कोई आगे नहीं आया, तब मैंने स्वयं रक्तदान किया। उसी दिन मुझे रक्तदान की असली अहमियत समझ में आई।
2010 में विश्वविद्यालय अध्यक्ष बनने के बाद मैंने संकल्प लिया कि किसी भी जरूरतमंद की जान केवल रक्त की कमी से न जाए। तभी से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रहा हूं। यह मेरे लिए राजनीति नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है।