मंजू सैनी भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता पद पर मनोनीत

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भाजपा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर ने प्रदेश पदाधिकारीयों की घोषणा करी। जिसमें शाहपुर नगर परिषद क्षेत्र से मंजू सैनी को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता के पद पर मनोनीत किया गया।
भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि मंजू सैनी पूर्व में सरपंच, पंचायत समिति शाहपुरा में प्रधान, जिला परिषद सदस्य, जिला आयोजना समिति सदस्य, भाजपा जयपुर देहात जिला उपाध्यक्ष , जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री, प्रदेश किसान महिला मोर्चा मंत्री के पद पर भी मनोनीत हो चुकी है तथा पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण, लगन, मेहनत के फलस्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी राजस्थान में अपनी विशेष पहचान बनाये हुए हैं।
सूचना मिलने पर भाजपा पूर्व जिला मंत्री एवं पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष व ग्राम पंचायत खोरी जीएसएस अध्यक्ष रवीश खटाणा, बीएसएनल सलाहकार संतोष माधाणी, नगर परिषद सभापति बी ड़ी सैनी, भाजपा शाहपुरा शहर मंडल अध्यक्ष मालीराम सैनी, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर राज जोशी, ओबीसी मोर्चा जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश भडाणा, महामंत्री राजेश पलसानियां, उपाध्यक्ष राकेश दाधीच, पार्षद कानाराम योगी, पार्षद इंद्राज पलसानियां, पार्षद पी भगेरिया, बिरदीचन्द गुर्जर, हीरा लाल गुर्जर, रामनारायण गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाइयां प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *