केंद्रीय बजट पर मनोहरपुर भाजपा महिला मोर्चा ने खुशी जाहिर की

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भाजपा महिला मोर्चा मंडल मनोहरपुर की अध्यक्ष रूपा असवाल ने बताया कि आज केंद्र का बजट आम जनता के विकास का बजट है, जिसमें विशेष रूप से महिला, युवा, किसान, उद्यमी,सरकारी सेवा, चिकित्सा आदि सभी क्षेत्रों का ख्याल रखा गया है महिलाओं के लिए सबसे बड़ी खुशी की खबर यह है कि अब भारत के प्रत्येक जिले में महिलाओं के लिए एक हॉस्टल होगा। उद्यमी महिलाओं के लिए शीमार्ट (सेल्फ हेल्प ग्रुप मार्ट्स) की शुरुआत होगी। सोलर एनर्जी और कैंसर की दवाइयां सस्ती होगी जिससे आम नागरिक को रिलीफ मिलेगा। इनकम टैक्स स्लैब को भरने के लिए 3 महीने की छूट दी गई है। आत्मनिर्भर भारत के लिए 2000 करोड़ का फंड दिया गया है जिससे आम नागरिकों के विकास के लिए कार्य किया जाएगा। सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे जिससे आवागमन सुलभ होगा। चिकित्सा को ध्यान में रखते हुए तीन आयुर्वेदिक एम्स खोले जाएंगे। ईस्ट इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत 400 ई बस चलाई जाएगी। किसानों की मदद के लिए ए आइ टूल लाया जाएगा। मछली पालन के लिए 500 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे जिससे मत्स्य उत्पादन एवं मछली पालन का उद्योग विकसित होगा। 1500 स्कूल एवं 500 कॉलेज में कंटेंट क्रिएटर लैब खोली जाएगी जिससे शिक्षा में नया आयाम स्थापित होंगे। 20 नए जल मार्ग बनाए जाएंगे जिससे आवागमन और यातायात में सुलभता बढ़ेगी भारी माल लाने ले जाने में खर्च घटेगा। पर्यटन के विकास के लिए पर्यटन स्थलों पर विभिन्न सुविधाएं आदि की जाएगी।
इस तरह यह बजट आम जनता का बजट है महिला मोर्चा मण्डल मनोहरपुर की विभिन्न महिलाओं एवं पदाधिकारियों पूजा प्रजापत, बबली सैन, अनिता कांसोटिया,मंजू छीपा, मीना सोनी मीरा गुप्ता ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *