मनोहरपुर-नवलपुरा मार्ग बना खतरे का रास्ता

20 लाख लगत से मिट्टी भराव के बाद भी सड़क बदहाल
जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर से नदी के रास्ते होते हुए नवलपुरा को जोड़ने वाला मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार बना हुआ है। हाल ही में 20 लाख की लागत से इस मार्ग पर मिट्टी भराव का कार्य किया जा रहा है। जो कि कई जगह सड़क बेहद संकरी है और दोनों ओर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए यह मार्ग खतरे का रास्ता बन गया है। हालात ऐसे हैं कि इस सड़क पर दो वाहन एक साथ निकलना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है।
इस दौरान ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण रात के समय आवागमन करना और भी जोखिम भरा हो जाता है। लोगों को मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों राकेश कुमार सैनी ने आरोप लगाया कि कई बार सरपंच व पुत्र को बुलाते है मौके पर तो आते नहीं है। इसकी शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
20 लाख स्वीकृत होने के बावजूद सड़क की हालत खराब
ग्रामीणों के अनुसार इस सड़क के लिए करीब 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है, जिसमें 10 लाख रुपये विधायक कोटे से और 10 लाख रुपये पंचायत की ओर से बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद सड़क की हालत अभी भी संतोषजनक नहीं है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
सड़क निर्माण को लेकर उठ रहे सवाल
जानकारी के अनुसार यह सड़क पूर्व सरपंच सुरेश के मकान से लेकर शेडू राम के आरा जो कि 12 फुट चौड़ाई 280 मीटर लंबाई तक बनाई जानी है। फिलहाल यहां मिट्टी भराव का कार्य किया जा रहा है, लेकिन मिट्टी भरने के बाद भी कई स्थानों पर सड़क संकरी दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शुरुआत में ही सड़क की चौड़ाई सही तरीके से तय की जाती तो आज यह समस्या नहीं आती।
ग्रामीणों ने की जांच और जल्द समाधान की मांग
इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की जांच कराई जाए और मार्ग को जल्द चौड़ा व सुरक्षित बनाया जाए, ताकि मनोहरपुर और नवलपुरा के बीच आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके।
ऐसे में सरपंच सीता देवी ने बताया कि सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता वीडियो ने मौके पर आकर मिट्टी भी नाप ली गई है।ओर इस रास्ते की जांच भी कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *