
www.daylifenews.in
राजकोट। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने अपने अकादमिक पार्टनरशिप प्रोग्राम के तहत हैक2स्किल के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी को गूगल क्लाउड के सहयोग से आयोजित गूगल एआई लैब्स ’26 के सफल आयोजन के जरिए प्रमुखता से सामने लाया गया। इस कार्यक्रम में 1,000 से अधिक छात्रों और तकनीक प्रेमी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां उन्हें एआई और क्लाउड आधारित नवाचार का व्यावहारिक अनुभव मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “कोडिंग विद गूगल एंटीग्रैविटी” विषय पर आयोजित विशेष सत्र रहा, जो एआई आधारित एजेंट-फर्स्ट कोडिंग प्लेटफॉर्म है और स्वायत्त कोड जेनरेशन के साथ बुद्धिमान डेवलपमेंट वर्कफ्लो को सक्षम बनाता है।
मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के प्रोवोस्ट डॉ. आर.बी. जडेजा ने कहा कि “गूगल एआई लैब्स ’26 का सफल आयोजन इस सहयोग की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम है। यह विश्वविद्यालय की दूरदर्शी और सक्रिय पहल को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों और फैकल्टी के बीच नवाचार, कौशल विकास और उद्योग से जुड़ाव को मजबूत करना है। इस एमओयू के माध्यम से छात्रों को उभरती तकनीकों, वास्तविक समस्याओं पर काम करने और भारत सहित एशिया-प्रशांत एपीएसी क्षेत्र के वैश्विक इनोवेशन प्लेटफॉर्म्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा।”