
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। स्व. रावधीर सिंह स्मृति सेवा मंडल शाहपुरा के संरक्षक जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश अनुसार जिला अन्धता निवारण समिति जयपुर के आर्थिक सहयोग से स्व. रावधीरसिंह स्मृति सेवा मण्डल एवं मेडिकल रिलीफ सोसायटी, राजकीय उप जिला चिकित्सालय शाहपुरा जयपुर द्वारा निःशुल्क लैन्स प्रत्यारोपण शिविर का 31 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे से राजकीय उप जिला चिकित्सालय शाहपुरा (जयपुर) में आयोजन होगा।
भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि जिसमें भ्रमणशील चिकित्सा इकाई जयपुर राजस्थान के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गणपतसिंह (निदेशक), डॉ. पूनम गुप्ता (शिविर प्रभारी), डॉ. सिद्धेश गर्ग, डॉ. परनीत जाट, डॉ. गोपेश भारद्वाज आदि चिकित्सकों द्वारा मोतियाबिन्द के ऑपरेशन एवं लैन्स प्रत्यारोपण निःशुल्क किये जायेंगे।
रोगियों हेतु दवा, चश्में, भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था निःशुल्क की गई है। मंडल अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद योगी ने बताया कि उक्त शिविर की तैयारी को लेकर सांसद निजी सचिव भगवान सिंह शेखावत की उपस्थिति में मंडल कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें शिविर की व्यवस्थाओं के तहत ई रिक्शा द्वारा प्रचार प्रसार, शिविर स्थल की साफ सफाई, रोगियों के ठहरने, भोजन, पानी, बिजली व्यवस्था आदि पर चर्चा परिचर्चा की गई। इस अवसर पर वैद्य शंकर लाल शर्मा, श्यामसुंदर राज जोशी, दयाशंकर शुक्ल, बंशीधर यादव, पंचायत समिति सदस्य विक्रम कसाना, संतोष माधानी, मनफूल कुमावत, सूरजमल स्वामी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।