

www.daylifenews.in
राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से 16 फरवरी को जयपुर के बिड़ला सभागार में “पैगाम-ए-मोहब्बत” जिसे सद्भावना सम्मेलन के नाम से आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के तमाम लोगों को भी नफरत का जवाब प्यार और मोहब्बत से देने का आह्वान किया। इसी आह्वान पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग भी काम कर रहा है।
आज देशभर में जिस तरह का माहौल चह रहा है। एक पार्टी विशेष और मातृत्व संगठनों की ओर से लगातार भय और नफरत का वातावरण बनाया जा रहा है। 2014 में जब से भाजपा सरकार केन्द्र में बनी है, तब से धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है, लेकिन इस नफरत के दौर में एक व्यक्ति ऐसा भी है, जो चट्टान की तरह इनके सामने खड़ा है, उस व्यक्ति का नाम राहुल गांधी है। जिसने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है और लोगों को नफरत की बजाए प्यार और मोहब्बत बांट रहे है, उन्होंने प्यार का पैगाम देने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। लाखों लोग उस यात्रा के भागीदार बने थे।
संवादददाता सम्मलेन में एम.डी. चोपदार प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने कहा कि राजस्थान के परिपेक्ष्य में बात करें, तो जब भाजपा की सरकार सत्ता में आई है। तब से प्रदेश का विकास चौपट हो गया। सरकार ने प्रदेश के विकास पर ध्यान देने की बजाए अल्पसंख्यक वर्ग को टारगेट करना शुरू कर दिया। इस सरकार ने प्रदेश में तुष्टिकरण की राजनीति के तहत धर्मान्तरण विरोधी कानून लाकर खासकर मुसलमानों को परेशान करने को लाया गया है और अब सरकार वर्तमान विधानसभा के बजट सत्र में डिस्टर्ब एरिया बिल लेकर आ रही है, जो पूरी तरह मुसलमानों को निशाना बनाया जाएगा। हमें आशंका है कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों को डिस्टर्ब एरिया घोषित किया जाएगा।
ये पूरी तरह से हिन्दु मुसलमान करके सरकार राजनीतिक फायदा लेना चाहती है। भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि किस तरह प्रदेश में नफरत फैलाते हुए घुम रहे है, वो सबके सामने है। लेकिन हम भाजपा के मसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे और भाजपा की नफरत की राजनीति को मोहब्बत से हराएगें।


“पैगाम-ए-मोहब्बत” सम्मलेन में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढी, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा (सांसद), पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, पूर्व मंत्री भारत सरकार भंवर जितेन्द्र सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, राजस्थन कांग्रेस सह प्रभारी चिरंजीव राव, ऋत्विक मकवाना, पूनम पासवान, विधायक शान्ति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, रफीक खान, जाकिर गेसावत, अमीन कागजी, रोहित बोहरा, रूपिन्द्र सिंह कुन्नर, रामकेश मीणा, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. खानू खान बूधवाली, जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा सहित कई नेता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार ने बताया कि कार्यक्रम तमाम नेता वर्तमान हालात पर चिंता जाहिर करने के साथ ही राहुल गांधी के मोहब्बत का पैगाम की उपस्थित कार्यकर्ताओं को देंगे।