पैगाम-ए-मोहब्बत को ऐतिहासिक बनाया अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने : एम.डी. चोपदार

एम.डी. चोपदार ने तमाम राजस्थानवासियों और कांग्रेस नेतागणों का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया
सद्दीक अहमद की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
जयपुर। “पैगाम-ए-मोहब्बत – सद्भावना सम्मेलन” का आयोजन सहयोग, सहभागिता से कौमी एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा जमकर शिरकत की। जिसका श्रेय सभी राजनीतिक पदाधिकारियों ने एम.डी. चोपदार अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) को देते कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए हम सबको मिलकर देश के भविष्य के लिए राहुल गाँधी के हाथ मजबूत करने होंगे।
इस अवसर पर इमरान प्रतापगढ़ी, गोविन्द सिंह डोटासरा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सी. पी. जोशी, चिरंजीव राव , ऋत्विक पासवान, पूनम पासवान सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं, विधायकगण, पूर्व विधायकगण, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। समारोह को सफल बनाने के लिए एम.डी. चोपदार ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इसी तरह एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा देश में प्रेम, सौहार्द और संविधान की मूल भावनाओं की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
अल्पसंख्यक विभाग, राजस्थान द्वारा आयोजित “पैगाम-ए-मोहब्बत” सद्भावना सम्मेलन में विधायक अमीन कागज़ी ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि हम सबको मिलकर संगठन मजबूत एवं विरोधी विचार धरा को हराना होगा। उन्होंने जयपुर में माहौल ख़राब करने वालों को आगाह किया की यहाँ की गंगा जमनी तहजीब को किसी भी कीमत पर हम मिटने नहीं देंगे। हम माहौल ख़राब करने वालों का डटकर मुकाबला करेंगे जिससे यहाँ भाईचारा और अमन चैन कायम रहा सके।
कागजी ने सम्मेलन की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायक आयोजन समाज में एकता, अमन, भाईचारे और पारस्परिक सौहार्द को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस सफल आयोजन हेतु एमडी चोपदार का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
इस अवसर पर आर आर तिवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष जयपुर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम.डी. चौपदार के नेतृत्व में आयोजित पैगाम – ए – मोहब्बत कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्संख्यक विभाग राजस्थान ,द्वारा,जयपुर में आयोजित सदभावना समारोह में विभाग के कोटा देहात जिला अध्यक्ष भाई असरार नेता और तहसील सांगोद वक़्फ़ कमिटी अध्यक्ष भाई मुश्ताक़ मिर्ज़ा के नेतृत्व में कोटा संभाग से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कुछ देर जे एल एन कैंपस शिवदासपुरा ,टोंक रोड जयपुर पर आकर मेजबानी का अवसर दिया।
उन्होंने जाते समय मुझे भी मुलाकात का मौक़ा दिया और सभी ने पगड़ी बांध कर और 21,किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया इसके लिये हम सभी पधारे साथियों का हृदय के तट से आभार और धन्यवाद प्रकट करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *