
संगठन सृजन अभियान के तहत
www.daylifenews.in
जयपुर/शाहपुरा। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत विधायक मनीष यादव को महाराष्ट्र प्रदेश में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
विधायक यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष दल मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
विधायक यादव ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। गोरतलब है कि इससे पूर्व भी विधायक यादव को मध्यप्रदेश और मेघालय जैसे राज्यों में पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया जा चुका है, जहां उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। महाराष्ट्र में मिली यह नई जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक मानी जा रही है।