कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करे : विधायक मनीष यादव

निजी गार्डन में आयोजित की गई ब्लॉक की मीटिंग
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। शहर के त्रिवेणी रोड स्थित निजी गार्डन में बुधवार को ब्लॉक बी के कार्यकर्ताओं की बैठक शाहपुरा विधायक मनीष यादव की मौजूदगी व ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जमवारामगढ़ के पूर्व विधायक गोपाल मीणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आरसी चौधरी, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र यादव, प्रभारी माया सुवालका, प्रधान मंजू शर्मा, प्रवक्ता एडवोकेट संदीप कलवानियां ने बतौर अतिथि शिरकत की। बैठक में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की रूपरेखा तैयार की। इस अवसर पर विधायक मनीष यादव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का आधार होता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत बूथ स्तर पर कांग्रेस मजबूत है। कहा कि स्थानीय कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी प्रदेश व देश में मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति के बारे में आमजन को अवगत करवाने की बात कही। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मीणा ने कहा कि संगठन के आला नेताओं के निर्देश पर पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। कड़ी में जयपुर ग्रामीण में तथा शाहपुरा विधानसभा में विधायक मनीष यादव के निर्देशन में पार्टी को मजबूत करने के लिए दोनों ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई है। आरसी चौधरी ने कहा कि संगठन में शक्ति है जिसे आगे बढ़ाना है। ब्लॉक का पदाधिकारी बूथ स्तर पर जाकर ऐसी मजबूत टीम बनाई जिससे कांग्रेस पार्टी की रीति नीति जन जन तक पहुंचे सके। माया सुवालका ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली पूंजी बताया। ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी ने कहा कि विधायक मनीष यादव ने नेतृत्व में बूथ स्तर पर शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूती प्रदान की जा रही है। प्रधान मंजू शर्मा, पूर्व प्रधान नंदलाल गोठवाल, पूर्व चेयरमैन प्रेम देवी, मुकेश खुड​ानियां, अर्जुन मोहनपूरिया, उप चेयरमैन राजेन्द्र सारण ने भी पार्टी को मजबूत करने की बात कही। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही वे विधानसभा में अपनी बात पूरी ताकत के साथ रख पा रहे हैं। पीसीसी सचिव प्रवीण व्यास ने भी सभी कांग्रेस जनों से 1 मंच पर आकर पार्टी को मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह किसी भी समस्या या सुझाव के लिए उनसे कभी भी संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान कांग्रेस महासचिव जितेंद्र शर्मा, सरपंच रामनिवास, पंसस शिवराम गुर्जर, पार्षद प्रेम देवी, असलम, प्रहलाद, अर्जुर, रामावतार, बिपिन बिहारी, रामस्वरूप, ओमप्रकाश, अर्जुन मोहनपुरिया, अल्लादीन, रामेश्वर, राजेन्द्र, मुकेश खुडाणिया, जितेन्द्र, आलोक, कजोड़, मंगल, निहाल, अक्षय, मूलचंद, कैलाश स्वामी, चंद्रभान पलसानिया, विशाल पलसानिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *