
www.daylifenews.in
शाहपुरा (जयपुर)। विधानसभा में विधायक मनीष यादव ने क्षेत्र के नायन स्थित ऐतिहासिक मंदिर लक्ष्मीनाथ जी में हुई चोरी की घटना के दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। विधायक ने बताया कि इस लापरवाही के विरोध में आमजन धरने पर बैठे हैं।
विधायक ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि हाल ही में कुम्भावास, शक्तपुरा, नांगलकोजू एवं पापड़ा की ढाणी (प्रतापपुरा) में भी चोरियाँ हुई हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से अपराधियों पर शीघ्र कार्रवाई कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की।