एलेन ऑनलाइन सीरीज़ में एमएस धोनी ने दी छात्रों को सलाह

www.daylifenews.in
नई दिल्ली। एलेन करियर इंस्‍टीट्यूट के डिजिटल प्लेटफॉर्म एलेन ऑनलाइन ने अपनी स्टूडेंट कन्वर्सेशन सीरीज़ ‘राइज़ टू द टॉप’ का दूसरा एपिसोड जारी किया है। इसमें महेन्‍द्र सिंह धोनी ने दो युवा ओलंपियाड विजेताओं-हरियाणा के आदिश जैन और पश्चिम बंगाल के कृष्णार्घ्य प्रमाणिक से बातचीत की। यह एपिसोड शाम 7 बजे यूट्यूब पर एलेन ऑनलाइन चैनल पर उपलब्ध होगा।
बातचीत के दौरान धोनी ने प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के समय संतुलन बनाए रखने के महत्व पर भी जोर दिया। खेल और पढ़ाई के बीच समानता बताते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी तैयारी पर पूरा ध्यान देना चाहिए, लेकिन साथ ही अपने मन को तरोताजा रखने के लिए भी समय निकालना जरूरी है। एपिसोड में एमएस धोनी ने कहा, पढ़ाई के दौरान ‘स्विच ऑन’ और ‘स्विच ऑफ’ करना बहुत जरूरी है। मेरे लिए बाइक चलाना या बैडमिंटन और पैडल जैसे खेल खेलना दिमाग को तरोताजा करने का तरीका है। छात्रों को भी कम उम्र में अलग-अलग खेलों को आजमाना चाहिए, क्योंकि जब तक आप कुछ नया नहीं करते, तब तक यह पता नहीं चलता कि आपकी असली क्षमता किस क्षेत्र में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *