
www.daylifenews.in
जयपुर। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक राजस्थान के प्रदेश संयोजक एडवोकेट मनीष शर्मा की अनुशंसा पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के राष्ट्रीय महासचिव श्री जी देवराजन ने AIFB की इकाई ऑल इंडिया किसान अग्रगामी किसान इकाई का एन जी विजयवर्गीय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस उपलक्ष्य में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उपस्थित सभी पदाधिकारियों व उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने नव नियुक्त अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया व बधाइयों दी।