
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड मनोहरपुर की विशेष आमसभा का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें अलग – अलग मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ एवं मनोहरपुर से नई पृथक ग्राम सेवा सहकारी समिति उदावाला को उसका हिस्सा राशि देख करके अलग सहकारी समिति का सफल संचालन करने का एवं साथ ही पूरणमल जी बेनीवाल और राम प्रकाश नाई को सहकारी समिति लिमिटेड का डायरेक्टर मनोनीत किया गया यह प्रस्ताव सहकारी समिति की आमसभा में सर्वसम्मति से लिया गया साथ ही सभी ने उनके निर्वाचन पर बधाई और शुभकामनाएं दी इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच व एडवोकेट खेमचंद यादव ने की है।