जुम्मे की नमाज़ अदा कर भारत देश के लिए दुआएं मांगी

बुर्रहानुद्दीन चिश्ती का मेला परवान पर
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। राजस्थान में अजमेर शरीफ के बाद साम्प्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारे की मिली जुली संस्कृति का प्रतीक हजरत बाबा बुर्रहानुद्दीन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह दरगाह शरीफ ताला का सदियों पुराना 4 दिवसीय वार्षिक मेला दिनांक 09 अप्रैल 2026 गुरूवार से शुरू होगया हैं जो कि 12 अप्रैल, 2026 को कुल की रस्म के साथ सम्पन्न होगा। व सोमवार, मंगलवार को गुड्डी मैला भरेगा। जिसमे देश-विदेश के लाखो हिन्दू-मुस्लिम जायरीन आस्था स्वरूप शिरकत करेगें।
ग्राम पंचायत ताला के सरपंच आमीर खान शेख़, पूर्व सरपंच फखरुद्दीन खान शेख अन्नू खान शेख व हाजी शकूर खान शेख ने मेले की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को बाबा के दरबार मे आए हुए जायरीनों ने दोपहर डेढ़ बजे जुम्मे की नमाज अदा की और भारत देश के लिए अमन चैन की दुआएं मांगी तथा शाम को मिलाद शरीफ, तकरीर एव कव्वाली प्रोग्राम हुआ मिलाद व तक़रीर में ख़ुदा के हुक्म व मुहम्मद साहब के बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही गई! रात्रि में राजस्थान की प्रसिद्ध कव्वाल पार्टियों के द्वारा बाबा की मान मनुहार की गई।
इसी प्रकार शनिवार 11 अप्रैल 2026 को ईशा की नमाज के बाद मिलादे पाक एव महफिले शमा होगी जिसमें देश प्रदेश की मशूहर कव्वाल पाटियो द्वारा बाबा की शान में एक से बढ़कर एक कलाम पेश किया जायेगा।
इसी प्रकार रविवार 12 अप्रैल 2026 को प्रात 10 बजे से 11 बजे तक कुल की रस्म अदा होगी तथा हिन्दू – मुस्लिम दोनो समुदाय के अकीदतमन्द बच्चे बच्ची के जडुले और चादर, फूल, नवदम्पती, जोडे कि जात देकर दुआएं एवं मनोकामना का दौर जारी रहेगा। सोमवार व मंगलवार 13, 14 अप्रैल 2026 को आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो का गुदडी का मेला रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *