
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। श्री गाडगे सेवा समिति मनोहरपुर के तत्वाधान में आयोजित श्री गाडगे प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह धोलीवाल जी ने बताया की कॉलेज स्तर पर प्रथम विजेता को 11000 द्वितीय विजेता को 5100 तृतीय विजेता को ₹2100 की राशि प्रदान की गई।
स्कूल स्तर पर : प्रथम विजेता को 2100 द्वितीय विजेता को 1100 तृतीय विजेता को 500 और इसके साथ अन्य 7 विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड की पार्षद प्रेम देवी जी ने की।
प्रोग्राम में अतिथियों के रूप में दिगराज सिंह शाहपुरा राष्ट्रीय किसान कांग्रेस महासचिव, उपेन यादव, प्रत्याशी, ब्लॉक अध्यक्ष नाथूलाल सैनी, जगदंबा ज्वेलर्स डीके सोनी पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष, अशोक कुमार गुर्जर, सर्वेश शुक्ला (मंच संचालन), पार्षद सुमित्रा देवी आदि उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में भामाशाह जनप्रतिनिधि संगठन समितियां और कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। संजय केरवाल, राहुल , रवि, अक्षय, मनीष, प्रमोद, इमरान, शुभम, सुनील मनीष, कालू, हनुमान जी,महेश धोबी, अजय गढ़वाल अधिकारी कर्ताओं ने सहयोग किया।