होटल एसोसिएशन द्वारा प्रदूषण नियंत्रण सर्टिफिकेटकैंप का आयोजन

होटल फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान एंड जयपुर होटल एसोसिएशन
www.daylifenews.in
जयपुर। प्रदूषण नियंत्रण विभाग सर्टिफिकेट के लिए स्टेटपॉल्यूशन विभाग राजस्थान सरकार द्वारा एक “विशेष छूट योजना” दिनांक 31-3-2026 तक लागू की गई थी, इस योजना का फायदा होटल व्यवसाइयो को मिले।
इसके लिए होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान एवं जयपुर होटल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कैंप का आयोजन प्रदूषण नियंत्रण विभाग राजस्थान सरकार के सहयोग से रख गया। जिसमें सैकड़ो होटल व्यवसायइयो ने फायदा उठाया। पॉल्यूशन विभाग साउथ रीजनल ऑफिसर विवेक गुप्ता एवं प्रदूषण विभाग नॉर्थ रीजनल ऑफिसर पूजा जी की देखरेख में कैंप का आयोजन रखा गया।
इस अवसर पर होटल फेडरेशन आफ राजस्थान अध्यक्ष हुसैन खान, संरक्षक सुरेंद्र सिंह शाहपुरा, सचिव रणविजय सिंह, जयपुर होटल एसोसिएशन सचिव विपुल मेंनी, अध्यक्ष दिलीप तिवारी, द्वारा आयोजित कैंप में विशेष सहयोग किया गया। विशेष कैंप आयोजन पर विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *