मनोहरपुर के गाँधी चौक में जाम से जनता परेशान

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। मनोहरपुर के गाँधी चौक बाजार से बस स्टैंड तक जाम की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। दुकानदारों के अतिक्रमण और ग्राहकों के वाहनों के कारण सड़कें जाम हो जाती हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी होती है।
पूर्व मनोहरपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सामाजिक सेवक जगदम्बा ज्वेलर्स डी के सोनी ने पुलिस प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन से बड़े वाहनों का प्रवेश बंद करने की मांग की है। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की है कि वे ग्राहकों के वाहनों को दुकान के सामने न खड़ा होने दें, जिससे जाम की स्थिति न बने।
सोनी ने बताया कि जाम के कारण इमरजेंसी के समय में मरीजों के साथ अनहोनी की संभावना भी बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जाम की समस्या का समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *