बंदरो के आंतक से जनता परेशान

जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भामाशाह डी के सोनी व मनोहरपूर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने नगर पालिका से बंदरो को अविलम्ब पकड़वाने की मांग की है। इन्होंने बताया कि बंदरो के आंतक से कस्बेवासियों का जीना हराम होरहा है आए दिन बंदर जनता को परेशान कर रहे है। छतों पर गृहणियां खाना बनाती है तो बंदरो की टोली अचानक हमला कर रोटियां लेकर भाग जाते है धूप में सुखाने के लिए रखे हुए कपड़ो को फाड़ देते है डिस एंटीना को तोड़ देते है अगर कोई इनका विरोध करते है तो बन्दर इनको काट लेते है या धक्का देकर छत से निचे गिरा देते है जिससे वो नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो जाते है।
जब बंदर किसी से कोई सामान छीनना चाहते है और कोई नही दे या उसका विरोध करे तो बंदरो की टोली ईटो को फेंककर इंसान को चोटिल कर देते है। कस्बे में कई लोग बंदरो के आंतक से चोटिल होकर नारकीय जीवन जीने पर मजबूर हो गए है। नगर पालिका कुछ दिनों तक बंदरो को पकड़वाने के लिए पिंजरे भी लगवाई थी लेकिन पूरे बंदरो को नही पकड़ा गया जिससे जनता बहुत दुःखी और परेशान हो रही है।
बंदरों के आतंक से परेशानी के कारण: बंदरों द्वारा घरों में घुसकर खाने-पीने की चीजें चोरी करना। कपड़े फाड़ना और डिस एंटीना तोड़ना। लोगों पर हमला करना और उन्हें घायल करना। छतों पर रखे सामान को नुकसान पहुंचाना।
नागरिकों की मांग: बंदरों को अविलंब पकड़वाया जाए। नगर पालिका द्वारा बंदरों के आतंक को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। लोगों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा की जाए।
अन्य शहरों में भी ऐसी ही समस्या : बरेली में बंदरों के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *