शैलेश माथुर की रिपोर्ट
www.daylifenews.in
सांभरझील। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं के माध्यम से समूचे फुलेरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचाने, कार्यकर्ताओं के टूटे दिलों को जोड़ने में प्रमुख भूमिका निभाने, कार्यकर्ताओं को एकजुटता से प्लेटफार्म पर लाने का काम करने पर प्रदेश संगठन की ओर से बेहतर परफॉर्मेंस को ध्यान में रखते हुए जयपुर जिला देहात अध्यक्ष पद पर राजेश गुर्जर को फिर से जिम्मेदारी सौपी गई है। बता दें कि गुर्जर ने विधानसभा व नगर पालिका के चुनाव में बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को आम जनता तक संदेश पहुंचाने के अनेक गुर सिखाए थे। गुर्जर के पुनः अध्यक्ष बनने पर स्थानीय भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र डांगरा, पार्षद अनिल कुमार गट्टानी, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी दिव्य राजवीर गुर्जर, पार्षद धर्मेंद्र जोपट, पूर्व पार्षद विष्णु कुमार सिंघानिया, रामलाल मालाकार, किसान मोर्चा के युवा कार्यकर्ता विनोद मालाकार, पार्षद सुशीला शर्मा, राजेश पारीक, सत्यनारायण स्वामी, चंद्रप्रकाश माली, विनोद सांभरिया, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, संजय नार्नोली, संतोष सांभरिया, गोपाल टाक, वर्धमान काला, प्रेमचंद माली, नंदकिशोर कुमावत सहित अनेक ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।