
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भाजपा युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश मंत्री राजकुमार देवायुष सिंह ने शिष्टाचार भेंट करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।
भाजपा जयपुर जिला देहात उत्तर मीडिया प्रभारी सुभाष जोशी ने बताया कि इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के केबिनेट मंत्री जयकुमार रावल, छत्तीसगढ़ बस्तर पूर्व राजपरिवार के महाराजा कृष्ण चन्द्र देव सहित पारिवारिक सदस्यों की उपस्थिति रही।