
जाफ़र लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। पूर्व प्रधानाचार्य व पार्षद रामेश्वर प्रसाद बुनकर ने नगर पालिका मनोहरपूर के प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़वाकर गौशाला में छुड़वाने की मांग की हैं। बुनकर ने बताया कि कस्बे के मुख्य रास्तों व आम गलियों में भी पशुओं का खतरा रहता है। बुनकर ने जनहित में क्षेत्र की जनता की जिंदगी से जुड़े हुए इस महत्वपूर्ण मामले को उठाते हुए बताया कि लगभग समूचे कस्बे क्षेत्र में बेसहारा आवारा गोवंश के अनियंत्रित विचरण के चलते नागरिकों की समस्याएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस समस्या से लोगों को राहत नही मिल रही हैं।
बुनकर ने बताया कि राज्य सरकार ने विभिन्न नगर पालिका क्षेत्रों में नंदी शालाओं का निर्माण करवाया है, लेकिन मनोहरपूर में अभी तक ऐसा कोई प्रयास सामने फलीभूत नहीं हुआ है।
बुनकर के अनुसार पिछले दिनों में कई लोग हुए आवारा सांडों से चोटिल ने बताया की कस्बे के सारवान मोहल्ला, आमलियो का बास,सब्जी मंडी, बस स्टैंड, लुहार मंडी मोहल्ला तोपचीवाड़ा गाँधी चौक आदि के सभी प्रमुख क्षेत्रों में आवारा गोवंश घूमते हुए और आपस में लड़ते हुए देखा जा सकता है इसके अलावा आवारा सांड दिन-रात खुलेआम क्षेत्र की गलियों और आम रास्तों में घूमते हुए नजर आते रहते हैं और लोगों को चोटिल तक करते रहते हैं। इन आवारा पशुओं के आतंक की वजह से कई लोग चोटिल हो गए। रात्रि के समय यही सांड सड़कों पर आकर आपस में लड़ते हैं और वाहनों को नुकसान पहुंचाते हैं। तब नजारा और भी चिंताजनक हो जाता है, जब ये आवारा पशु अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बेखौफ होकर अपनी जोर-आजमाइश करते हैं और भिड़ते हुए राहगीरों, वाहनों आदि पर टकराते हैं। इससे अनेक बड़े-बुजुर्ग,महिलाओं-बच्चे, बीमार आदि को चोटिल होने का अंदेशा और बढ़ जाता हैं।