83 वर्षीय वृद्धा से दुष्कर्म का 24 घंटे में खुलासा

जाफर लोहानी
www.daylifenews.in
मनोहरपुर (जयपुर)। पुलिस ने 83 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को अज्ञात आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण राशि डोगरा (आईपीएस) ने बताया कि 22 दिसंबर 2025 को पीड़िता शाम के समय शौचालय के लिए गई थी। इसी दौरान मुँह बांधे हुए एक व्यक्ति ने महिला को घसीटकर सुनसान स्थान पर ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर थाना मनोहरपुर में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
इस दौरान घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा रणवीर सिंह एवं वृत्ताधिकारी शाहपुरा मुकेश चौधरी के निर्देशन में थानाधिकारी मनोहरपुर सुरेन्द्र सिंह (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम सुरेन्द्र सिंह हैड कानि सुरज्ञान कानि,राकेश कानि, आशीष कानि, मनोज कानि, रमेश कानि।
विशेष भूमिकाः- सुरज्ञान कानि, राकेश कानि, मनोज कानि की रही टीम का गठन किया गया। टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक व भौतिक साक्ष्य जुटाए, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा एफएसएल मोबाइल यूनिट जयपुर ग्रामीण की सहायता ली।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए दुष्कर्म के आरोपी लोकेश जावा उर्फ लोकू (29 वर्ष) निवासी बुनकर मोहल्ला, बिशनगढ़, थाना मनोहरपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है तथा मामले में आगे की जांच की जा रही है। त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *